समर्थक

Tuesday, January 1, 2013

“उड़ते पंख पसार!” (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

नीला नभ जिनका संसार। 
वो उड़ते हैं पंख पसार।। 
GO8F7402copyLarge2
जब कोई भी थक जाता है। 
वो डाली पर सुस्ताता है।।
तोता पेड़ों का बासिन्दा। 
कहलाता आजाद परिन्दा।। 
Parrot-BN_MR7817-w
खाने का सामान धरा है। 
पर मन में अवसाद भरा है।। 
लोहे का हो या कंचन का। 
बन्धन दोनों में तन मन का।। 
parrot_2
अत्याचार कभी मत करना। 
मत इसको पिंजडे में धरना।। 
कारावास बहुत दुखदायी। 
जेल नहीं होती सुखदायी।। 
tota
मत देना इसको अवसाद। 
करना तोते को आज़ाद।। 
(चित्र गूगल छवियों से साभार)

3 comments:

  1. तोते के माध्यम से बहुत बढ़िया सचित्र प्रस्तुति ..
    नववर्ष की हार्दिक शुभकामना..

    ReplyDelete
  2. बढ़िया प्रस्तुति |
    आभार गुरु जी ||

    ReplyDelete

केवल संयत और शालीन टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी! यदि आपकी टिप्पणी प्रकाशित न हो तो निराश न हों। कुछ टिप्पणियाँ स्पैम भी हो जाती है, जिन्हें यथासम्भव प्रकाशित कर दिया जाता है।